गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। तेज रफ्तार ट्रक से कुचले जाने पर एक पलम्बर की दर्दनाक मौत हो गई। प्लंबर रोड पार करने के दौरान ट्रक की चपेट में आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के रायबरेली निवासी संगीता ने कहा कि उसका भाई 33 वर्षीय राजेंद्र गुरुग्राम के कादीपुर में रहता था। वह यहां प्लंबर का एक कंपनी में काम करता था। वह पालम विहार एरिया में किराए पर रहता था। राजेंद्र अपने मामा केदारनाथ के साथ रात करीब नौ बजे कुछ सामान लेने कादीपुर मार्केट गया था। जब वह सम्राट बेकरी के सामने रोड पार कर रहा था तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...