गंगापार, मार्च 1 -- क्षेत्र के नीबीं खुर्द ग्राम सभा के पूर्व प्रधान व मजरा नरायनपुर गांव निवासी प्रमोद त्रिपाठी आजाद सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वह शनिवार की शाम एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने बहरिया गए हुए थे। वहां से शाम करीब 4 बजे वह वापस घर लौट रहे थे। कार चालक काफी तेजी में जा रहा था। जिसने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें वह घायल हो गए। पीछे बैठा हुआ सुनील कुमार का पैर टूट गया। 108 नंबर एंबुलेंस से उनको सीएचसी बहरिया ले जाया गया। सूचना मिलते हैं जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लग गया। फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह पटेल आदि लोगों ने पहुंचकर उनका हाल-चाल लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...