पाकुड़, अप्रैल 12 -- हिरणपुर। थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल छोड़ने जा रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शहरपुर निवासी सिद्धो किस्कू अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान शहरपुर मौजा स्थित लोकनाथ भगत के क्रशर प्लांट से रफ्तार में निकल रही एक हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिद्धो किस्कू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आक्रोशित ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.