दुमका, जून 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना रविवार को देर शाम में हुई थी। रात में ही घायल युवक मुरली मुर्मू (35)की इलाज के दौरान मौत हो गई। अहले सुबह में परिजन शव को लेकर फरार हो गए। शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। नगर थाना की पुलिस सुबह में परिजनों का फर्द लेने के लिए पहुंची, पर शव को लेकर परिजन जा चुके थे। पुलिस का कहना है कि जब तक पुलिस अस्पताल पहुंची, तब तक शव जा चुका था। अस्पताल में कोई भी लोग नहीं थे। अस्पताल से थाना को सूचित किया गया था। इस वजह से पुलिस सुबह में पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...