बहराइच, मार्च 27 -- बहराइच, संवाददाता। दो थानों के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। देहात कोतवाली के मरीमाता मंदिर से दर्शन कर शुक्रवार शाम बाइक सवार जैसे ही सीतापुर हाईवे पर विजय नगर के पास पहुंचे। अचानक सामने आई भैंस से टकरा कर बाइक पलट गई। हादसे में रिंकू (18) पुत्र अम्बरीष कुमार और मुकेश (18) पुत्र सहाय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शिवम (22) पुत्र रामकुमार को हल्की चोटें आईं। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवायाजरवलरोड संवाद के अनुसार कैंसरगंज थाने हरनी औसेरी निवासी शेषमणि उर्फ विवेक शुक्ला (23) पुत्र कौशलाधीश बाइक से शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे अपनी बहन वैष्णवी (25) को लेकर जरवलरोड उद्भव शिक्षा निकेतन जा रहे थे।करनई गां...