रामगढ़, जनवरी 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर सोसोकलां टोल प्लाजा के पास शनिवार को सड़क दुर्घटना में पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को एनएचएआई की 1033 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया गया। बोकारो सेक्टर-4 निवासी मिथुन कुमार 34 वर्ष व उसकी पत्नी पम्मी देवी 24 वर्ष बाइक से अपने ससुराल रामगढ़ गए थे। अपने घर बोकारो लौटने के क्रम में दोस्ताना लाइन होटल के नजदीक स्पीड ब्रेकर में बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से दोनों बीच सड़क गिर गए। इस हादसे में पति पत्नी गंभी रुप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.