बलिया, मार्च 25 -- बेल्थरारोड। कस्बा के शास्त्री नगर निवासी 32 वर्षीय अरमान, उनकी पत्नी 30 वर्षीय अमीन व दो साल की बेटी माहिरा बुधवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि अरमान पत्नी और बेटी को बाइक से ससुराल नगरा से लौट रहे थे। इसी बीच जमुआंव चट्टी के पास बछड़ा को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गयी और तीनों घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...