रांची, अप्रैल 17 -- बुंडू, संवाददाता। रांची-टाटा रोड पर हीरो बाइक शोरूम के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक की चपेट में आने से नगर पंचायत के रेवेन्यू इंस्पेक्टर प्रकाश दीप गंभीर रूप से घायल हो गए। मूल रूप से रामगढ़ निवासी प्रकाश दीप बुंडू नगर पंचायत कार्यालय में रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और हीरो शोरूम के पास किराए के मकान में रहते हैं। घटना के समय वह ड्यूटी समाप्त कर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि प्रकाश दीप का पैर टूट गया। यह भी पढ़ें- बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक गंभीर, रांची रेफर उन्हें तत्काल बुंडू अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दि...