कटिहार, मार्च 26 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र सड़क दुर्घटना में डंडखोरा के दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। मौत की खबर सुनक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डंडखोरा पंचायत के उरांव टोला वार्ड संख्या 3 के निवासी मांगन उरांव के 19 वर्षीय पुत्र अमित उरांव एवं सुरेश उरांव के 20 वर्षीय पुत्र अजित उरांव शादी समारोह के बहुभुज में शामिल होने के लिए पूर्णिया के करम टोला शाम में घर से निकला था। भोज खा कर लौटने के क्रम में बुधवार की सुबह करीब 4 बजे कटिहार पूर्णिया फोरलेन के दलन के समीप मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में चला गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तत्काल घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने कटिहार पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.