जहानाबाद, मार्च 14 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर के निकट एनएच बाईपास पर शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायल युवक राजेश कुमार केसरी और अमन कुमार केसरी दोनों भाई ग्राम नदरपुर थाना बाराचट्टी जिला गया के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोनों मोटरसाइकिल से पटना से गया की ओर लौट रहे थे। मखदुमपुर के निकट बाईपास पर पीछे से किसी वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे भी घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...