लखीसराय, जनवरी 3 -- लखीसराय,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पिपरिया थाना क्षेत्र के सुमन चौक के निकट शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चाचा भतीजा के घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए पिपरिया पीएससी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। पहचान रामचंद्रपुर गांव निवासी स्व सहाय शर्मा के 70 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह एवं महेंद्र शर्मा के 36 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रंजीत की स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार रंजीत चाचा के साथ रामचंद्रपुर गांव से लखीसराय बाजार की ओर आ रहे थे। तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन से बचने के...