देवघर, मई 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्वांधाम बाबूपुर गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दादा की मौत हो गई । वहीं बाइक चला रहे पोता गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल देवघर लाया गया । जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बाइक चालक पोता का भर्ती कर लिया है। यह भी पढ़ें- टोटो की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायलदुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार होकर दादा-पोता किसी काम से संबंधी का घर जा रहे थे । इसी दौरान सरैयाहाट थाना के सर्वांधाम बाबूपुर गांव के पास सामने से आ रही मैजिक वाहन चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन ले...