मिर्जापुर, अप्रैल 20 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के पूर्वा औसान सिंह गांव के पास अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे राहगीर और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलो को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजवाया l जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद राहगीर की गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बंजारी कला गांव निवासी 21 वर्षीय राजू अपने पिता सभाजीत को पीछे बैठा कर तिलांव गांव में रिश्तेदार के यहां गया था l देर शाम घर वापस लौटते समय जैसे ही हलिया ड्रमंडगंज मार्ग के पूर्वा औसान सिंह गांव के पास पैदल जा रहे पूर्वा औसान सिंह गांव निवासी 50 वर्षीय देवराज मौर्य को टक्कर मार दिया l जिससे गिरकर घायल हो गया। बाइक चालक सहि...