सिमडेगा, फरवरी 12 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में सुनील लकड़ा, सखी चीक बड़ाईक और विजय शामिल है। बताया गया कि तीनो युवक एक ही बाईक से कुरडेग मेला से घुमकर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही डम्फर की चपेट में आने के कारण तीनों घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलो को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.