सिमडेगा, जून 5 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पाबूड़ा मुख्य सड़क पर शुक्रवार को हुई स्कूटी दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां तीनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक स्कूटी पर सवार होकर बानो से पाबूड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोनसोदे के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दीपक टोपनो, अंबनेजर लुगुन जॉन जोजो शमिल है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोरंजन कुमार की देखरेख में तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। - यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में तीन लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...