हाजीपुर, अप्रैल 1 -- गोरौल,संवाद सूत्र। एनएच-22 के गोरौल चौक पर एक तेज रफ्तार से मुजफ्फरपुर जा रहे बोलोरो ने एक ई-रिक्शा को जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे टोटो में सवार दो महिला एवं एक बच्चा बुरी जख्मी हो गए। सभी जख्मी को स्थानीय लोगों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। जख्मी की पहचान थाने के हरशेर गांव निवासी अफरोज अहमद की 45 वर्षीय पत्नी रौशन खातून, 22 वर्षीय बेटी नाज प्रवीण एवं दो वर्षीय नाती सफफान के रूप में किया गया है। सभी जख्मी टोटो गाड़ी से मुजफ्फरपुर जा रहे थे कि बोलोरो गाड़ी ने धक्का मार दिया। बोलेरो का चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...