वाराणसी, जुलाई 28 -- रामेश्वर (वाराणसी)। जंसा थाना क्षेत्र के रिंग रोड फेज 2 पर सजोई गांव के सामने मंगलवार भोर में दो भारी वाहनों में टक्कर हो गई। इमसें ट्रक चालक की मौत हो गई। वह ट्रक की केबिन में फंस गया था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन काटकर शव निकाला। पुलिस ने बताया कि बरेली के खडौरा गांव निवासी ड्राइवर मनीष गंगवार ट्रक लेकर ओडिशा से लौट रहा था। सजोई गांव के समीप चालक को नींद आ गई और एक भारी वाहन से ट्रक जा भिड़ा। इसमें मनीष केबिन में फंस गया और उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...