आदित्यपुर, फरवरी 16 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची हाइवे (एनएच-32) पर घोड़ानेगी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में झामुमो नेता का परिवार बाल-बाल बच गया। घटना रविवार शाम करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक चांडिल प्रखंड बीस सूत्री सदस्य सह झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष मेहताब आलम उर्फ डब्ल्यू अपने माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार से बिहारशरीफ से घर चांडिल लौट रहे थे। घोड़ानेगी मोड़ के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार में सवार मेहताब आलम, उनके पिता मो. मुस्ताक, मां शाहिना बानो, बहन आफिया परवीन एवं जन्नत परवीन तथा भांजी हुजाफिया एवं कसक घायल हो गए। कार मेहताब आलम खुद चला रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। दुर...