हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा समस्तीपुर एनएच-322 मार्ग में महिसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांद सराय चौक के पास से सड़क दुर्घटना में जख्मी एक बाइक सवार की अपाचे बाइक दो युवक द्वारा लेकर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में समस्तीपुर जिला के मुसरीघरारी थाना के बरबट्टा निवासी विक्की कुमार ने दो अज्ञात युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 12 अक्टूबर को वह अपने अपाचे बाइक से अपने जंदाहा स्थित ननिहाल से शाम करीब 5:30 बजे अपना घर वापस जा रहा था। उसी दौरान अरनिया कॉलेज के पास एक महिला और बच्चे अचानक उनकी बाइक के सामने आ गया। जिसे बचाने के दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बताया गया है कि उसी जगह दो अज्ञात युवक अपने बाइक से वहां पहुंचा तथा उन्हें जख्मी अवस्था में अपने बाइक से चांद सराय स्थित साइ ह...