कौशाम्बी, दिसम्बर 11 -- करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप हफ्ते भर पहले सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई महिला की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। महेवाघाट थाना क्षेत्र के महेवा उपरहार गांव का अमरनाथ तीन दिसंबर को अपनी मां 45 वर्षीय अनोखी देवी के साथ किसी काम से करारी गया था। इसके बाद रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने कादिलपुर जा रहा था। म्योहर गांव के समीप पीछे से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार अनोखी देवी को गंभीर चोटें आई थीं। मेडिकल कॉलेज से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उनको एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। वहां मंंगलवार रात उनकी मौत हो गई। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहरा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.