कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप हफ्ते भर पहले सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए छात्र की शुक्रवार शाम मौत हो गई। उसे एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी के मकदूमपुर ढोकसहा गांव का 23 वर्षीय आदित्य पुत्र श्रीनाथ प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। 18 जनवरी की सुबह वह बाइक से प्रयागराज जा रहा था। म्योहर गांव के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी छात्र को मेडिकल कॉलेज से एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया था। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम उसकी सांस थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.