कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से जख्मी हुए कौशाम्बी के नैनुआ पर गांव निवासी किसान की गुरुवार शाम मौत हो गई। उनको एसआरएन प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के नैनुआ पर गांव निवासी रामबहोरी सरोज किसानी करते थे। 21 जनवरी की शाम घर के सामने ही सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी किसान को बारा सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार की शाम उनकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.