बिजनौर, दिसम्बर 26 -- कार और डंपर की टक्कर में चार लोगों की मौत मामले में पुलिस ने पीड़ित परिवारों की ओर से तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पुलिस दुर्घटना में शामिल डंपर को पहले ही बरामद कर चुकी है। छह दिन पूर्व नांगल मंडावली मार्ग पर गांव सैदपुरी के सामने पेट्रोल पंप के पास कार सामने चल रहे मिट्टी से भरे डंपर के पीछे घुस गई थी। जिसमें कार में सवार कारी इकबाल निवासी सराय आलम थाना नांगल, सलाउद्दीन, एहतेशाम, अशफाक निवासी राहतपुर खुर्द थाना मंडावली की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में अशफाक के पुत्र नदीम ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...