चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा। झींकपानी के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में खरसावां के 35 वर्षीय मनमोहन महतो और 30 वर्षीय विजय महतो तथा नोवामुंडी स्थित लखनसाई के 35 वर्षीय मोटू मांझी और 33 वर्षीय शमीम अंसारी शामिल हैं। घटना के बाद चारों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि रविवार की सुबह मनमोहन और विजय एक ही बाइक पर सवार होकर झींकपानी की ओर जा रहे थे। झींकपानी के कुदाहातु नीमडीह के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही छोटा हाथी सवारी गाड़ी से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार समेच चार लोग जख्मी हो गए। घायलों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.