भागलपुर, दिसम्बर 9 -- सड़क हादसे में जख्मी एक 16 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मायागंज अस्पताल में रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। सोमवार को बरारी पुलिस कैंप की तरफ से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक नयन कुमार सनोखर स्थित साहुपरा निवासी रोहिन हरिजन का बेटा था। रोहिन ने बताया कि बीते रविवार की देर रात 10.30 बजे हादसा हुआ था। नयन अपने फुफेरा भाई प्रिंस के साथ मोहानी बाजार से लौट रहा था। इसी दौरान दिग्घी विद्यालय के पास कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिसमें प्रिंस और नयन जख्मी हो गये थे। गंभीर रूप से जख्मी नयन को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...