गिरडीह, दिसम्बर 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के डोकीडीह पंचायत के तुरुकतप्पा गांव निवासी 60 वर्षीय मो मुमताज अंसारी नामक व्यक्ति की मौत बुधवार दोपहर को देवघर जिला के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वहीं घटना में घायल 55 वर्षीय पत्नी नजमा खातून की स्थिति भी गंभीर है। वर्तमान में घायल महिला का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है। इधर पोस्टमार्टम और कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिजन गुरुवार सुबह शव लेकर तुरकतप्पा गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही मुमताज के परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजनों के विलाप से आसपास का माहौल गमगीन हो गया। डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो अकबर, मो. आलम, मो. याकूब, मो. शाकिर, मो. शाकिर, मो. जाकिर सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। गुरुवार की शाम को स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.