बिजनौर, अगस्त 30 -- रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ससुराल से घर लौट रहे परिवार की खुशियां हादसे ने छीन ली। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर रोडवेज की टक्कर में पहले मां की जान गई, अब सात साल की मासूम बेटी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने से गांव में कोहराम मचा है। महावतपुर बिल्लौच निवासी मुकेश पत्नी रचना, 13 वर्षीय बेटे प्रत्यक्ष और सात वर्षीय बेटी आराध्या के साथ शेरपुर ससुराल से लौट रहा था। शनिवार दोपहर दाउदपुर नन्हेड़ा के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रचना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई।परिजन यह भी पढ़ें- Bijnor News: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पति व दो बच्चे घायल उसे बिजनौर ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेरठ रेफर कर दिया। शनिवार रात दस बजे मेरठ ले जाते समय र...