गया, जून 6 -- सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक अनुज ठाकुर (34 वर्ष) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोंच प्रखंड के उतरेन गांव निवासी विदेशी ठाकुर का पुत्र था। मुखिया निवास वर्मा ने बताया कि एक मई को गया-दाऊदनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीबिगहा के पास टोटो और पिकअप वाहन की टक्कर में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था। बताया गया कि घटना की रात वह पंचानपुर स्थित अपनी सैलून दुकान बंद कर टोटो से घर लौट रहा था। इसी दौरान हुए हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां करीब एक माह तक उपचार चलने के बाद शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मुखिया निवास वर्मा ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हु...