दुमका, मार्च 14 -- सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हालत गंभीर मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया-दलाही मुख्य सड़क में थाना क्षेत्र के रांगा गांव के तीखे मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगो द्वारा एम्बुलेंस को बुलाकर युवक को इलाज हेतु दुमका भेज दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तिलाबाद निवासी विकास राय उम्र करीब 22 वर्ष घर से बाइक लेकर रांगा हटिया आया था। हटिया करने के पश्चात विकास राय घर लौटने के क्रम में रांगा के तीखे मोड़ पर सड़क किनारे लगे रेलिंग से जोरदार टकरा गया। टक्कर इतना जोरदार था कि विकास राय का पेट पूरी तरह से कट गया। इधर विकास की स्थिति को गंभीर देखते हुए एम्बुलेंस चालक मसलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं रुककर सीधा दुमका फूलो झानो मेडिकल ...