रामगढ़, नवम्बर 21 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला से सिकीदीरी होते हुए ओरमांझी मार्ग पर पांचा गांव के पास 17 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। गोला थाना क्षेत्र के चोकाद पंचायत के डुंडीगाछी गांव निवासी पंकज महतो 25 वर्ष पिता भुवनेश्वर महतो घटना के दिन बाइक पर सवार होकर रांची से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से जा रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंदते हुए फरार हो गया। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी पंकज को स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल रांची रिम्स में भर्ती करा दिया गया। जहां प्राथमिक इलाज के उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.