बलिया, जनवरी 11 -- बैरिया। सड़क दुर्घटना में घायल दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली निवासी 27 वर्षीय रामबाबू यादव की रविवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात इलाके के कर्ण छपरा गांव के पास डम्पर से बाइक की टक्कर हो गयी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार उसी गांव के अजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गयी थी। रामबाबू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया था। तीन दिनों तक संघर्ष करने के बाद चौथे रविवार को उसने भी दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...