गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। देवीलाल स्टेडियम के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से हुए भीषण सड़क हादसे में एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक पिछले एक हफ्ते से अस्पताल में बेहोश है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सोहना शहर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सोहना की पहाड़ कॉलोनी निवासी सुनील ने बताया कि छह अप्रैल 2026 की रात करीब 9:20 बजे उसका छोटा भाई सचिन अपनी स्पलेंडर बाइक पर गुरुग्राम से काम खत्म कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह सोहना के देवीलाल स्टेडियम के पास पहुंचा, सामने चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने बेहद लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए अचानक जोर से ब्रेक मार दिए।ट्रैक्टर के अचा...