गया, अप्रैल 19 -- टिकारी-कुर्था मार्ग पर संडा पेट्रोल पम्प के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल ग्रामीण की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान संडा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय मुरारी प्रजापत के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मुरारी प्रजापत रविवार की सुबह सड़क किनारे टहल रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर बाइक मुरारी को टक्कर मार दी। हादसा में मुरारी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानयी लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मुरारी ने दम तोड़ दिया। मौत हो जाने की सूचना स्वजनों को जैसे ही मिली घटना के आक्रोश में सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर जाम हटवाया। मउ थाना के एसएचओ पीयूष कुमार जायसवाल ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.