दुमका, जून 28 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र के कुकुरतोपा गांव के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुकुरतोपा निवासी बिटिया मरांडी 30 वर्ष, पति बाबुधन टुडू दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले दुमका के पीजेएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार धनबाद ले जाने के दौरान शनिवार देर रात रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि दुर्घटना के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे पर कुकुरतोपा गांव के समीप सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। पुल...