बहराइच, सितम्बर 14 -- ई रिक्शा चालक ने बाइक में मारी थी टक्कर दम्पति बाइक से ससुराल से जा रहे थे गोंडा स्थित पैतृक गांव बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने घायल दम्पत्ति को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ससुरालीजनो ने थाने में ई रिक्शा चालक के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। पयागपुर थाने के शम्भू टिकरी के मजरे सिपहिया गांव निवासी जंग बहादुर सिंह पुत्र पति राम सिंह की गोंडा जिले के कर्नेलगंज थाने के हडियागाडा गांव निवासनी बेटी सुमन सिंह (32) अपने पति सत्य प्रकाश सिंह (35) के साथ बाइक से सिपहिया गांव से अपने पैतृक गांव नौ सितम्बर की शाम जा रहे थे। पयागपुर के शिवदहा गांव के प...