औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- बनारस के ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज 18 अप्रैल को सड़क दुर्घटना का हुआ था शिकार औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद सदर प्रखंड के नेतलाल बिगहा निवासी शिवनंदन यादव के नाबालिक 16 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को बिट्टू कुमार घर से अपनी बाइक से खेत की ओर जा रहा था। वहां जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था और कुछ जरूरी काम से वह निकला था। नेतलाल बिगहा से थोड़ी ही दूरी पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे बिट्टू कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी थी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल किशोर की सातवें दिन मौत उसे इलाज के लिए तत्काल औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बेहतर ...