रांची, मई 15 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। तेतला पंचायत के उप मुखिया वीर कुंवर सिंह मुंडा की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। 8 मई को बढ़ाईटांड़ के पास सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हें बूटी जुमार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे एक सप्ताह से कोमा में थे। मौत की खबर मिलते ही मुखिया दीनबंधु सिंह मुंडा, समाजसेवी राजेंद्र महतो सहित पंचायत के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...