गोरखपुर, फरवरी 9 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा क्षेत्र के गोबडौर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुर नथई टोला निवासी रामजीऊत निषाद (55) रविवार की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। रामजीऊत निषाद अपनी भतीजी की शादी में गहिरा गए हुए थे। रात में किसी जरूरी कार्य से वे गोबडौर चौराहे पहुंचे थे। वहां से अपने रिश्तेदार गैयापार निवासी मुनीम निषाद के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोबडौर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको अस्पताल पहुं...