सिमडेगा, फरवरी 7 -- बोलबा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मालसाड़ा बीजाडीह गांव के समीप सड़क दुर्घटना में मनोज कुमार बेसरा नामक एक ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना शनिवार की है। बताया गया कि मनेाज बेसरा अपनी बाइ्रक से कहीं जा रहा था। इसी क्रम में बीजाडीह के समीप उसका बाईक पर से नियंत्रण हट गया। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.