सड़क दुर्घटना में गई युवक की जान
हापुड़, मई 8 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव हावल निवासी 20 वर्षीय जुनैद पुत्र मुस्तकीम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि जुनैद शुक्रवार सुबह अपने गांव हावल से बाइक पर सवार होकर पिलखुवा आ रहा था। जैसे ही वह हावल मोड़ स्थित सिखेड़ा रोड के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जुनैद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.