गिरडीह, फरवरी 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ चकाई मुख्य मार्ग में परसाटांड़ (पतरवा) के पास मंगलवार रात में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नावाबांध गांव के युवक राहुल कुमार 25 वर्ष की बुधवार को मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। इस संबंध में बताया कि मंगलवार रात में नावाबांध गांव के केदार राम का पुत्र राहुल कुमार राम व सुखदेव राम का पुत्र विशाल कुमार राम बाइक से अपने घर नावाबांध लौट रहे थे। इसी क्रम में पतरवा के पास एक अन्य बाइक से टक्कर हो गयी। घटना में राहुल कुमार राम व विशाल कुमार राम व दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया था। घटना के बाद राहुल कुमार राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए उसे धनबाद ले जाया गया था। जहां उपचार के क्रम में बुधवार को राहुल की मौत हो गयी।

हिं...