मथुरा, अप्रैल 27 -- एसकेएस हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों के लिए जाना जाता है। यहाँ एसकेएस हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिटी न्यूरोसर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. नवजीथ मणि द्वारा लगातार जटिल से जटिल मामलों का सफलतापूर्वक उपचार कर मरीजों को नया जीवन प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में एक और गंभीर एवं चुनौतीपूर्ण मामले का सफल उपचार किया गया। सड़क दुर्घटना के बाद गंभीर सिर की चोट से ग्रस्त 30 वर्षीय मरीज को अत्यंत गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया, जिसमें इंट्राक्रैनियल प्रेशर बढ़ने के लक्षण तथा न्यूरोलॉजिकल स्थिति में गिरावट देखी जा रही थी। मरीज को एसकेएस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. नवजीथ मणि द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया...