जमशेदपुर, मार्च 15 -- बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के पास शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर 4 वर्षीय आरुष की मौत हो गई थी। इधर, रविवार को परिजन आरुष के शव के साथ खालसा स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान आरुष के शव को गोद में रखकर प्रदर्शन किया गया। परिजनों ने कहा कि जब तक पुलिस कार चालक की गिरफ्तारी नहीं कर लेती तब तक वे लोग धरना से नहीं उठेंगे। बता दे कि शनिवार को आरुष अपनी दादी के साथ भाइयों को लेने खालसा स्कूल पहुंचा था जहां सड़क पर खेलने के दौरान एक कार उसपर चढ़ गई थी। आरुष को टीएमएच पहुंचाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.