लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला पथ पर ढोंढा टोली के पास पुल के समीप स्कूटी अनियंत्रित होने से खेत में गिरने से गंभीर रूप से घायल नाबालिग 17 वर्षीय रूपेश उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। बदला बोधा टोली गांव निवासी सोहन उरांव का पुत्र रूपेश उरांव स्कूटी जे एच 01एच एल 0539 से घूमने बक्सीडीपा आया था। वह अपने घर बदला बोधा टोली जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर तीखे मोड़ पर वह नियंत्रण नहीं रख पाया और स्कूटी सहित खेत में जा गिरा।घायल अवस्था में स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के क्रम में किशोर को मृत घोषित कर दिया। सेन्हा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया। सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत से परिजनों व गांव में मातम छाया हु...