देवघर, जून 16 -- मधुपुर। पाथरोल थाना क्षेत्र के पथरा गांव स्थित पानी टंकी के समीप मधुपुर से सारठ की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक समेत वाहन में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। जिससे घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पाथरोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा की गई जांच जांच के दौरान पुलिस को कार के अंदर से बीयर कैन, शराब की बोतलें और अन्य सामान बरामद हुए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना के समय वाहन में कितने लोग सवार थे और वे कहां से आ रहे थे।

आगे की ...