पाकुड़, मई 29 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सिद्धो-कान्हू मोड़ पर गुरुवार को आमकोना ग्रामीणों द्वारा शाम 03:00 बजे से 04:00 बजे तक चक्का जाम किया गया। जानकारी के अनुसार 21 मई की रात एक अज्ञात ट्रैक्टर ने आमकोना गांव निवासी रिजाउल मियां को विधायक के घर के पास टक्कर मार दी थी। जिसका इलाज वर्धमान पश्चिम बंगाल में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों द्वारा 22 मई को पाकुड़िया थाना में आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इसी को लेकर आमकोना गांव के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में कार्रवाई नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने की सड़क जामप्रशासन की प्रतिक्रिया जैसे ही मामले की जानकारी थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो को मिली, ...