भागलपुर, फरवरी 24 -- गिद्धौर निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग पर हाई स्कूल मोड के समीप एक तेज रफ्तार बाईक सवार ने एक साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र सिमरिया गांव निवासी बलराम मिश्रा उर्फ सिकंदर मिश्रा के रूप में हुई है।घटना के बाद घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।बताया जाता है कि बलराम मिश्रा महुलीगढ़ गांव में अवस्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा से अपना कार्य कर लौट रहे थे। तभी हाई स्कूल मोड के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक बाईक सवार उन्हें ठोकर मारते हुए फरार हो गया। सड़क दुर्घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.