हाजीपुर, जनवरी 1 -- गोरौल,संवाद सूत्र। मुख्य मार्ग एनएच-22 के गोढियां चौक के पास बोलेरो की ठोकर लगने से एक बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। बताया गया है बाइक सवार अश्विनी कुमार मुजफ्फरपुर से अपने घर पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कादिरगंज जा रहा था कि पीछे से एक बोलेरो गाड़ी ने उसे जोरदार ठोकर मार दी,जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे मजीराबाद निवासी मनोज कुमार ने एवं कटरमाला निवासी गुड्डू कुमार के सहयोग से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर अच्छे इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.