लातेहार, जनवरी 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोवा-जालिम मुख्य मार्ग पर गोवा पुल के पीछे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान ग्राम गोवा निवासी महेश कुमार, पिता शिवधारी सिंह के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश कुमार अपनी बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से उठाया और टेंपो के माध्यम से सदर अस्पताल लातेहार पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर ...