पाकुड़, जनवरी 3 -- सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल - अमड़ापाड़ा-सिंगारसी पथ पर मालीपाड़ा गांव के समीप हुई घटना... अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा-सिंगारसी मुख्य पथ पर मालीपाड़ा गांव के समीप गुरुवार को हुई दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक विजय पहाड़िया (18 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चाबी गांव निवासी विजय पहाड़िया और कमलेश पहाड़िया (20 वर्ष) डूमरचीर गांव में लगे साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में मालीपाड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघटी निवासी सुनील मड़ैया (38 वर्ष) की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और एएसआई पप्पू कुमार तुरंत...